फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन-बान-शान का दिखा जज्बा, लोगों ने की सराहना

Sat, 27 Jan 2024 01:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और हर्ष फायर किया गया।
विज्ञापन
प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और हर्ष फायर किया गया। सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया। वहीं केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाइपर बैंड को प्रथम पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता और एनसीसी बॉयज और गर्ल्स की प्लाटून ने भाग लिया। सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया।

सभी प्लाटून्स ने एक लय में मार्च पास्ट कर दशकों का मन मोह लिया। सभी में गजब की देशभक्ती की भावना दिखी। अश्वारोही दल की ओर से फ्लैग मार्च, स्टैंडिंग सैल्यूट, टेंट पैगिंग और शो जम्पिंग भी किया गया। अश्वारोही दल के किए गए प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने उनकी सराहना की। 
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून्स को सम्मानित किया गया। इसमें केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, भारत तिब्बत बल को द्वितीय और तेलंगाना पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता ने प्रथम, नगर सेना महिला ने द्वितीय और नगर सेना पुरूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें