फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खुलेगा एलएनआईपीई का क्षेत्रीय संस्थान, तेन्दुआ में 120 एकड़ जमीन चिन्हित

Fri, 09 Aug 2024 04:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

LNIPE Regional institute in Raipur: छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा के साथ खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए ग्वालियर की तर्ज पर जल्द ही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) का क्षेत्रीय संस्थान शुरू होगा।
विज्ञापन
एलएनआईपीई सेंटर स्थापित करने के लिए मंत्री ने की चर्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LNIPE Regional institute in Raipur: छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा के साथ खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए ग्वालियर की तर्ज पर जल्द ही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) का क्षेत्रीय संस्थान शुरू होगा। इसके लिए राज्य सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। एलएनआईपीई सेंटर के लिए नवा रायपुर के तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे राजस्व विभाग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आबंटित करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होने वाले इस एलएनआईपीई सेंटर को भारत सरकार वित्तीय सहायता देगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराव वर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। 

विज्ञापन


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा और ग्वालियर के राष्ट्रीय संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंदू बोरा के साथ हुई बैठक में नवा रायपुर के तेंदुआ में एलएनआईपीई सेंटर स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। एलएनआईपीई के क्षेत्रीय संस्थान में प्रति शैक्षणिक सत्र में 1000 छात्र शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। यह संस्थान पूर्णतः आवासीय होगा। इसके लिए तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि की पहचान की गई है। 

एलएनआईपीई की कुलपति प्रोफेसर इंदू बोरा ने बताया कि अगले सप्ताह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्ट्स भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विषय पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया से जल्द ही मुलाकात कर प्रस्ताव पारित करने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव यादव एवं अधिष्ठाता डॉ. कृष्णकांत साहू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें