फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: नक्सलियों ने आयरन माइनिंग में लगी दो एसयूवी सहित चार वाहनों में लगाई आग

Mon, 17 Oct 2022 11:35 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। आशंका है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सली एकत्र हुए थे, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन
कांकेर में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों में लगाई आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। रविवार देर रात नक्सलियों ने ट्रक, सहित चार वाहनों में आग लगा दी। यह सभी लौह अयस्क की एक खदान में काम में इस्तेमाल किए जा रहे थे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है। वारदात अंतागढ़ थाना क्षेत्र की है। इससे एक दिन पहले इसी इलाके में जवानों से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे। वहां से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चारगांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात हथियारबंद नक्सली पहुंचे और खदान के पास खड़े दो ट्रकों और दो एसयूवी वाहनों में आग लगा दी। इनमें से दोनों ट्रक और एक एसयूवी वाहन खनन संबंधी कार्य में लगे हुए थे। नक्सलियों ने काम बंद करने को लेकर धमकी भी दी। इसके बाद जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें... Chhattisgarh: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, कई नक्सली घायल; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दिन पहले नारायणपुर बार्डर पर मुठभेड़
एक दिन पहले ही शनिवार शाम अंतागढ़ क्षेत्र के ही बंडापाल गांव में नारायणपुर-कांकेर बार्डर पर जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी।  नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों को रवाना किया गया था। इस दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख भाग निकले थे। इसमें कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया गया है। मौके से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें