फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: विधायक बोले- छोटा कट बन सकता है गैंगरीन, झाड़-फूंक न कराएं, छात्रा से कराया अस्पताल का उद्घाटन

Wed, 07 Dec 2022 03:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

अस्पताल का उद्घाटन करने वाली कुंजारा निवासी 11वीं की छात्रा किरण नायक ने कहा कि, विधायक यूडी मिंज ने मेरे हाथों अस्पताल का उद्घाटन कराकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया है। यह मेरे जीवन का यादगार क्षण है और विधायक को धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
जशपुर में कांग्रेस विधायक ने छात्रा से करवाया अस्पताल का उद्घाटन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिव और जशपुर के कुनकुरी से विधायक यूडी मिंज ने कहा कि, छोटा सा कट भी सेप्टिक हो सकता है और गैंगरीन बन सकता है। ऐसे में गाज गिरे या सांप काटे, झाड़-फूंक न कराएं, बल्कि तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएं। विधायक मिंज कुंजारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने यह काम 11वीं की छात्रा किरण नायक से करवाया। इसके बाद छात्रा खुशी से रो पड़ी। 

विज्ञापन


शुरू से इलाज मिले तो कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं
कुनकुरी विधायक मिंज ने नया अस्पताल खुलने पर कुंजारा ग्राम समेत वहां मौजूद ग्रामीणों, मितानिनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, कई सारी बीमारियों का इलाज शुरू में मिले तो ठीक हो जाती हैं, नहीं तो छोटी सी दिक्कत भी बड़ा रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि अगर बीपी बढ़ जाता है तो लकवा भी मार सकता है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। 

30 गांवों को मिलेगा इस स्वास्थ्य केंद्र का फायदा
स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी बीएमओ डॉ. किरण कुजूर ने बताया कि पुराने स्कूल के भवन का 8 लाख 50 हजार की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया है। अस्पताल खुलने के बाद से कुनकुरी विधानसभा के अंतिम छोर पर 30 गांवों को इसका फायदा मिलना शुरू हो गया है। यहां संस्थागत प्रसव, बीपी-शुगर समेत कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


जल्द ही एंबुलेंस की भी मिलेगी सुविधा
उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने विधायक मिंज से अस्पताल की बाउंड्रीवाल, गेट और एक एंबुलेंस की मांग रखी। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि, घोषणा तो कर रहा हूं, लेकिन समय लगेगा। अन्यथा मत लीजिएगा। फिलहाल एंबुलेंस 10 किलोमीटर की दूरी पर कुनकुरी में 24 घंटे उपलब्ध है। उन्होंने कुनकुरी-लवाकेरा सड़क पर उड़ रही धूल को लेकर बताया कि डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें