फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, यूक्रेन से लौटे छात्रों को लेकर कही ये बात

Wed, 10 Aug 2022 05:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सिंह देव ने कहा, "छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के मेडिकल छात्र बड़ी संख्या में देश वापस आए हैं, मैंने उनके भविष्य और आगे की शिक्षा के संबंध में पत्र के जरिए तत्काल उचित पहल करने का आग्रह किया है।"
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने एक बार फिर केंद्र से अनुरोध किया है कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने की अनुमति दी जाए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को संबोधित पत्र में सिंह देव ने इन छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस साल मार्च में भी ऐसी ही एक पत्र लिखा था। 
  
युद्धग्रस्त यूक्रेन से पढ़ाई छोड़कर आए छत्तीसगढ़ के 297 छात्र
सिंह देव ने मंगलवार को अपने पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ के कुल 297 मेडिकल छात्रों को रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

 
सिंह देव ने कहा, "छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के मेडिकल छात्र बड़ी संख्या में देश वापस आए हैं, मैंने उनके भविष्य और आगे की शिक्षा के संबंध में पत्र के जरिए तत्काल उचित पहल करने का आग्रह किया है।"

उन्होंने छत्तीसगढ़ यूक्रेन मेडिकल पैरेंट्स एंड स्टुडेंट एसोसिएशन द्वारा लिखित एक पत्र को भी संलग्न किया और इसे केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा। पत्र में कहा गया है कि उस पत्र में 207 छात्रों और उनके अभिभावकों ने भारत लौटने के बाद अपने शैक्षिक भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी। 

मंत्री ने जल्द नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया
सिंह देव ने इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्द नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने मंडाविया से अनुरोध किया है कि सभी प्रभावित छात्रों को अध्ययन अवधि के आधार पर देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आवंटित और समायोजित की जाएं ताकि इन छात्रों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन


सिंह देव ने कहा, "इससे देश में डॉक्टरों कमी भी दूर होगी और जनता को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें