फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से जूझते छत्तीसगढ़ में डीएफओ के ठाठ, घर में बनवाया अवैध स्वीमिंग पूल

Mon, 23 May 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कई जिले जहां इस समय भयंकर सूखे की चपेट में हैं और लोग वहां बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ऐसे में राज्य के सुकमा जिले के डीएफओ ने घर में ही अवैध स्वीमिंग पूल बनवाकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। 
विज्ञापन


मामला सामने आने पर जहां विपक्ष ने हमला बोल दिया है वहीं सरकार ने भी मामले गंभीरता से लेते हुए डीएफओ के खिलाफ जांच की बात कही है। 

छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला इस समय सूखे की चपेट में है। यहां के लोग पानी की जबरदस्त कमी से जूझ रहे हैं लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई कि लोगों का पारा चढ़ गया है। 

जिले के डीएफओ राजेश चंदेल ने अपने सरकारी आवास में अवैध तरीके से स्वीमिंग पूल बनवाया है, जिसे भरने के लिए रोजाना लाखों लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। लगभग 20 लाख की लागत से स्वीमिंग पूल का निर्माण कुछ दिन पहले ही तब किया गया था जब लोग पानी के बरदस्त संकट से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा दोस्तों ने बनवाया पूल, मंत्री बोले ताला खुदवा देते

पांच फिट गहरे स्वीमिंग पूल को भरने में एक बार में ही लाखों लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। इस संबंध में पूछने पर राजेश चंदेल ने बताया कि यह स्वीमिंग पूल उन्होंने अपने दास्तों और क्षेत्र के लोगों की मदद से बनवाया है। इसके लिए उन्होंने सरकारी पैसा खर्च नहीं किया। फिलहाल इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, इसमें जमा पानी को आसपास के लोगों के लिए इस्तेमाल के लिए रखा जाता है। 

वहीं डीएफओ का यह तर्क राज्य के वन मंत्री के गले नहीं उतर रहा है। वन मंत्री महेश गागड़ा का कहना है कि अगर डीएफओ और उनके दोस्तों के पास इतना ही ज्यादा पैसा है तो वह राज्यों में तालाब खुदवा दें। 

स्वीमिंग पूल में क्यों खर्च करते हैं। सरकार मामले की जांच करवाएगी अगर डीएफओ आरोपी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इसे सरकार के भ्रष्टाचार का एक और नमूना बताया है।

बता दें कि राजेश चंदेल इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब एंटी करप्‍शन ब्यूरो ने उनके घर पर छापामारी करके 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति सील की थी। Chhattisgarh: Swimming pool inside DFO Rajesh Chandel's residential compound in drought hit Sukma district pic.twitter.com/D4bm4txneP — ANI (@ANI_news) May 23, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें