फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सूरजपुर में भारी बवाल, आक्रामक भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, एसडीएम के साथ की मारपीट

Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

सूरजपुर में हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर बवाल मच गया है। नाराज भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। भीड़ ने मौके पर पहुंचे एसडीएम के साथ मरपीट की। जिसके बाद जान बचाकर एसडीएम और उनके सुरक्षाकर्मी भाग निकले। 
 
विज्ञापन
सूरजपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय पत्नी और 11 बेटी की हत्या के बाद आज भीड़ उग्र हो गई।  इस भीड़ के आक्रामक होने पर वहां पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने दौड़कर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन





पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का एक्स पर पोस्ट 

 


 

भीड़ ने कुलदीप साहू के घर में लगाई आग

सूरजपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
नाराज भीड़ ने आदतन आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया है। आक्रामक भीड़ ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा के साथ मारपीट की है वहीं एसपी के साथ धक्कामुक्की करने का मामला सामने आया है। भीड़ की द्वारा नेशनल हाईवे रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

सूरजपुर में तनाव की स्थिति

भीड़ का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इस डबल मर्डर की वारदात से सूरजपुर में तनाव की स्थिति है। आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की है। घटना के विरोध में लोगों ने इलाके की सारी दुकानों को बंद कर दिया है। फिलहाल, सूरजपुर शहर और आस-पास के इलाके में तनावपूर्व स्थिति है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर भीड़ को काबू करने में जुटे हुए हैं। 

आदतन बदमाश है आरोपी कुलदीप

आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बेटी और मां के हत्या का आरोपी कुलदीप साहू आदतन बदमाश है। आरोपी कुलदीप साहू एनएसयूआई का पूर्व महासचिव रह चुका है। 
 

क्या है मामला

सूरजपुर में एसडीएम के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार की शाम को जब प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। तब अचानक कुलदीप ने बिरयानी सेंटर से कड़ाही पर मौजूद गर्म तेल सिपाही घनश्याम पर उड़ेल दिया। बेहद गंभीर हालत में घनश्याम सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के बाद तालिब के परिवार पर हमला

सूरजपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू हमला कर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी और बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों लोगो की हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया।

कुलदीप की तलाश में छापेमारी तेज

वहीं सूरजपुर में इस प्रकार की घटना पहली बार घटित हुई है। जिसमें किसी अपराधी ने पुलिस के परिवार को ही निशाना बनाया हो। कुलदीप की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। कुलदीप का एक वाहन लटोरी के पास बरामद हुआ है।




 

आरोपी इस बात से था नाराज

वहीं खबर है कि आरोपी कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही से नाराज था। आरोपी के भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था। जिस वजह से पुलिस  संदीप को जब गिरफ्तार कर रही थी तब कुलदीप ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद विवाद उस समय भी गहरा गया था जब जिला बदर हो चुके आरोपी के चाचा के खिलाफ जिला बदर की अवहेलना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। चर्चा यह भी है कि आरोपी लगातार पुलिस के द्वारा उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाहट में दिख रहा था।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट से होगा वारदात का खुलासा

प्रधान आरक्षक के परिवार की हत्या को लेकर पीएम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट रुप से सामने आएगी। बच्ची और महिला के शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें