फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए

Sat, 25 Jun 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 वायरस की चपेट में आए हैं। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे।

विज्ञापन


सिंह देव ने ट्वीट किया कि दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच कराई, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं।

इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 11,53,552 हो गए, जिसमें से 14,036 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 643 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें