फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: कोरबा जिले में स्थापित होगा 1320 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र, सीएम बघेल ने किया एलान

Fri, 26 Aug 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

कोयला आधारित संयंत्र, जो कोरबा जिले में बनेगा, छत्तीसगढ़ में राज्य द्वारा संचालित बिजली उत्पादन कंपनी की सबसे बड़ी सुविधा होगी और इसे अल्ट्रामॉडर्न तकनीक का उपयोग करके बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 1,320 मेगावाट क्षमता का एक मेगा थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


एक सरकारी जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिजली की भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए यहां अपने सरकारी आवास पर राज्य बिजली कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान इकाई स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोयला आधारित संयंत्र, जो कोरबा जिले में बनेगा, छत्तीसगढ़ में राज्य द्वारा संचालित बिजली उत्पादन कंपनी की सबसे बड़ी सुविधा होगी और इसे अल्ट्रामॉडर्न तकनीक का उपयोग करके बनाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि एक बार संयंत्र चालू हो जाने के बाद, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की उत्पादन क्षमता बढ़कर 4,300 मेगावाट हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित संयंत्र, जिसमें प्रत्येक में 660 मेगावाट की दो इकाइयाँ होंगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बिजली की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सीएसपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक एन के बिजोरा ने एक बयान में कहा कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके संयंत्र स्थापित किया जाएगा जिसके लिए कोरबा पश्चिम में जमीन उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ आवश्यक अनुमोदन, कोयला और जल आवंटन प्राप्त करने का कार्य त्वरित गति से पूरा किया जाएगा ताकि 2030-31 तक बिजली की मांग में वृद्धि को नई इकाई के माध्यम से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें