फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिला 4842 करोड़: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- कर हस्तांतरण राशि से होगा प्रदेश का विकास

Fri, 01 Mar 2024 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ को केंद्र से कर हस्तांतरण राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कर हस्तांतरण राशि से छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को 4,842 करोड़ रुपये की किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। छत्तीसगढ़ को केंद्र से कर हस्तांतरण राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कर हस्तांतरण राशि से छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि निश्चित ही यह राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 सालों के कार्यकाल में अब तक कर की हिस्सेदारी और योजनाओं के तहत 4,842 करोड़ रुपये की इस राशि को मिलाकर प्रदेश को 3.70 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

किरण सिंह देव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, तब केंद्र में एक लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार 10 सालों तक काबिज थी। प्रदेश में तब डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार थी और तब केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार को कोई उल्लेखनीय आर्थिक मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित हुई है, 2014 से 2024 तक के 10 सालों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को 3.70 लाख करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए करों की हिस्सेदारी और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें