फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रेलवे पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी के 18 वैगन व तीन इंजन ट्रैक से उतरे

Sat, 27 Nov 2021 04:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, दंतेवाड़ा 

सार

एक पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस वजह से जगदलपुर व किरंडुल के बीच ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई।  
विज्ञापन
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में किंरडुल-विशाखापत्तनम रेलवे सेक्शन में नक्सलियों ने रेल पटरियां उखाड़ दीं। इस कारण मालगाड़ी की 18 वैगन और तीन इंजन पटरी से उतर गए। हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस वजह से जगदलपुर व किरंडुल के बीच ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई।  

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि माओवादियों ने भांसी व कामलूर के स्टेशनों के बीच रेलवे पटरियों को उखाड़ा।  इस कारण मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी में लौह अयस्क भरा था। वह बाचेली से विशाखापत्तनम जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों व रेलवे स्टाफ की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत की और कुछ देर बाद रेल सेवा बहाल कराई। 
विज्ञापन


नक्सलियों ने किया था बंद का आह्वान
पुलिस के अनुसार नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने शनिवार को क्षेत्र में दिनभर के बंद का आह्वान किया था। यह बंद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 13 नवंबर को नक्सली नेता मिलिंद तेलतुंबडे समेत 26 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में रखा गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें