फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहदेव के बयान पर पूर्व सीएम: रमन सिंह बोले- कल क्या होगा, कहा नहीं जा सकता, पहले उन्होंने मानसिकता बना ली थी

Thu, 15 Jun 2023 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर भाजपा गरीब कल्याण सेवा सुशासन के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसे लेकर अलग-अलग तरह के आयोजन पार्टी की ओर से हो रहे हैं। इसी के तहत राजनांदगांव में भी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया था। 
विज्ञापन
डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भाजपा में शामिल होने के मामले को लेकर चुटकी ली। रमन सिंह ने कहा कि, पहले उन्होंने मानसिकता बना ली थी। अब कांग्रेस नहीं छोडूंगा बोल रहे हैं। आज की स्थिति में उनकी मानसिकता क्या है और कल क्या होगी, कहा नहीं जा सकता। पूर्व सीएम गुरुवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे थे। एक दिन पहले ही सिंहदेव ने कहा था कि, विपक्ष के कई नेताओं ने संपर्क किया, लेकिन वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...कृषि मंत्री के निवास पर बैठक: सिंहदेव बोले-विपक्ष के कई नेताओं ने किया संपर्क, पर कांग्रेस छोड़कर नहीं जाऊंगा
विज्ञापन


शहर के सिंधु भवन में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के महासम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने शिरकत की। इस दौरान व्यापारियों ने रमन सिंह के सामने अपनी व्यापार से जुड़ी बातें और समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इस दिशा में केंद्र शासन द्वारा बेहतर योजना बनाए जाने को लेकर आग्रह किया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि व्यापार का असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर सीधा पड़ता है। जैसे-जैसे व्यापार,व्यवसाय बढे़गा तो छत्तीसगढ़ का जीडीपी बढ़ेगा। वहीं प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी,जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और इससे व्यापार बढ़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें