फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में कल वॉकेथान: 2 से 31 अगस्त तक नए वोटर्स को जोड़ने के लिए चलेगा कैंपेन, 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन

Tue, 01 Aug 2023 11:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए और प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 2 अगस्त को रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए और प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 2 अगस्त को रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से वॉकेथॉन गांधी उद्यान से शुरू होकर जीई रोड से होते हुए शहीद स्मारक भवन पहुंचकर खत्म होगी। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसमें कई सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाजसेवी संस्थाओं और  शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। यह अभियान 18 साल पूरे कर चुके नए युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। 2 से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी न्यू वोटर्स नाम जुड़वा सकेंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी के आधार पर विधानसभा चुनाव होगा। पत्रकार-वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें