फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: ऐसा था पिछले चुनाव का हाल, 90 सीटों के लिए दो चरण में हुआ था मतदान; क्या था परिणाम

Mon, 09 Oct 2023 10:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़

सार

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Details: छत्तीसगढ़ में पिछली बार साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव दो चरणों में हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था और राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Details: चुनाव आयोग सोमवार को पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। यहां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ राज्य की। जहां पर 90 विधानसभा सीटें हैं और अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव से जुड़ी जानकारी
छत्तीसगढ़ में पिछली बार साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव दो चरणों में हुए थे। इस दौरान चुनाव में कुल 1,269 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। राज्य में प्रति निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 14 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 1,42,11,333 थी। जिनमें से पुरूष मतदाता 71,36,626 थे और महिला मतदाता 70,74,636 थीं। इसके अलावा राज्य में 191 थर्ड जेंडर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पुरुषों के लिए मतदान 76.58 फीसदी, महिलाओं के लिए 76.33 फीसदी और कुल मतदान 76.45 फीसदी रहा था।  

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला था बहुमत
जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2018 में दो चरणों में कराए गए थे। संभावना है कि इस साल 2023 में भी दो चरणों में चुनाव आयोग मतदान करा सकता है। साल 2018 में पहले चरण के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ था। जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इसके बाद नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आ गए थे। 

कितनी सीटों पर किस पार्टी को मिली थी जीत
90 सीटों में से कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली थीं। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।

विज्ञापन

कब लागू होती है आचार संहिता
चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है और नतीजे आने तक जारी रहती है। ये कब और क्यों लागू की जाती है। यह एक बड़ा सवाल है। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होने वाला है। आचार संहिता देश की सभी राजनीतिक पार्टियों पर लागू होती है। जिसका उद्देश्य पार्टियों के बीच मतभेद टालने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें