फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन, एसपी बोले- तरक्की से परिवार का सिर भी गर्व से उठेगा

Sun, 26 Dec 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा (छत्तीसगढ़)

सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आईजी दुर्ग रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस के 21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर प्रमोशन किया गया है। आमतौर पर एसपी पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित करते हैं लेकिन इस बार एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने प्रमोशन मिले सभी हवलदार के परिवारजनों को अपने कार्यालय पर बुलाया था। यहां इन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में बेटी पिता के कंधों पर स्टार लगाते हुए - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन के लिए एक सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां आईजी दुर्ग रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस के 21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर प्रमोशन किया गया है।

विज्ञापन


प्रमोशन के बाद आमतौर पर एसपी पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित करते हैं लेकिन इस बार एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने प्रमोशन मिले सभी हवलदार के परिवारजनों को अपने कार्यालय पर बुलाया था। यहां इन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर पत्नी अपने पति, बेटी ने अपने पिता, मां ने अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 

कार्यक्रम में एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते हैं, जब हमें अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त हो। इसलिए इस अवसर पर आप सभी अपने बेटे, बेटी, पत्नी, पति, पिता जो आज प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत होकर एक पद और ऊपर एएसआई बनते देख रहे हैं, इनकी तरक्की से पूरे परिवार का भी सिर गर्व से और ऊंचा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के बाद उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। इसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यों में भी वृद्धि होती है। जिसे अच्छी तरह से निभाने के निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत एसपी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन
21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) में महिला प्रधान आरक्षक ज्योति राकेश व राजेश्वरी ठाकुर, प्रदीप कुमार भलावे, विजया कैवर्त्य, चंद्रभूषण सिंह राजपूत, डोमन लाल बंजारे, कमल नारायण वर्मा, महेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार चंदेल, दर्शन कुमार साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, प्रहलाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमार साहू, बीरबल कुमार साहू, अमर सिंह खुसरो, रामपाल सिंह, करतार सिंह, जीवन लाल राय, विक्रांत गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें