फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अमृत भारत स्टेशन योजना पर कांग्रेस का तंज; बोली- जब ट्रेन ही नहीं रहेगी तो ऐसी सुंदरता का क्या लाभ?

Sun, 06 Aug 2023 04:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेन ने कहा कि जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही खत्म कर दी जाएगी, तो ऐसे में लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेन ने कहा कि जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही खत्म कर दी जाएगी, तो ऐसे में लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा मिलेगा। मोदी सरकार की कार्यप्रणाली से ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के तथाकथित कायाकल्प करने की मोदी सरकार का दावा देश की जनता के साथ छलावा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड़यंत्र कर रही है। देशभर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही है। यात्री गाड़िया अचानक रद्द कर दी जाती है, यात्री गाड़ियां घंटों नहीं दो-दो दिन लेट चल रही हैष ऐसे में रेलवे स्टेशनों को सुंदर और चमकीले बनाने से क्या होगा? जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही खत्म कर दी जाएगी, तो लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा होगा?

'रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीते 8 महीने से अधिक हो चुका है, जब ट्रेनों को अचानक कैंसिल कर दिया जाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिए चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रही। रेलवे ने जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दिया है। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाएं खत्म कर दी गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन


8 महीने में 800 ट्रेनों को रद्द किया: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि रेल्वे स्टेशन पर टिकट बिक्री बंद कर टिकटों के दाम बढ़ा दिया गया। मोदी सरकार इतनी क्रूर और अमानवीय और गैर जिम्मेदार हो चुकी है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य स्थान पहुंचने के पहले बीच रास्ते में रद्द कर घोषणा कर दी जाती है कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। आजादी के पहले से रेल आम आदमी की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मोदी सरकार ने इसको तबाह कर दिया है। सरकार की मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता के पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए हैं। भाजपा के 9 सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए। बीते कुछ महीनों से 2600 से अधिक जो ट्रेन बंद हुई थी, जिस के चलते प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 8 महीने में प्रदेश से चलने वाली और प्रदेश से गुजरने वाली लगभग 800 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें