फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast In Durg : रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट में लोहा पिघलाने के दौरान हुआ धमाका, एक श्रमिक की मौत व दो घायल

Sun, 06 Aug 2023 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट में अचानक ब्लास्ट होने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के रसमडा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, दो श्रमिक बुरी तरह घायल हैं। दोनों का इलाज भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट  के अंदर लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। घटना के समय 100 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक से एक ब्लास्ट हुआ और ब्लास्ट में तीन श्रमिक चपेट में आ गए। इसमें एक कर्मचारी खेमलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो मजदूरों का इलाज जारी है। ब्लास्ट फर्नेस में लोहे को पिलाने का काम चल रहा था। इसी बीच हॉट मेटल के बॉयलर से अचानक घर्षण हुआ और एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके के साथ ही तेज कंपन भी होने लगा, जिसकी चपेट में आने से तीन श्रमिक मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें