फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पुलिसकर्मियों की पिटाई के आरोप में कांग्रेस नेता का बेटा सहित 10 गिरफ्तार 

Mon, 18 Oct 2021 08:34 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, जगदलपुर

सार

ये गिरफ्तारी पिछले सप्ताह की गई थी और आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों में हत्या का प्रयास और दंगा करना शामिल है। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिसकर्मियों की पिटाई करने और उन पर कार चलाने की कोशिश के आरोप में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बेटे और उसके नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 75 किमी दूर स्थित कोंडागांव में यह घटना पिछले सप्ताह नवरात्रि उत्सव के दौरान एक गरबा कार्यक्रम में हुई थी। 

विज्ञापन


ये गिरफ्तारी पिछले सप्ताह की गई थी और आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों में हत्या का प्रयास और दंगा करना शामिल है। विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासित राज्य में राजनीतिक सत्ता के दुरुपयोग की ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं।

घटना 13 अक्टूबर की रात कोंडागांव थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके के एक स्टेडियम में हुई थी। कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बाद में मुख्य आरोपी सिद्धार्थ श्रीवास्तव समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इन सभी पर धारा 147 (दंगा करना), 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 294 (अश्लीलता), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 353 (हमला या आपराधिक कार्य के जरिए सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें