फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव पर बन रही रणनीति

Sat, 27 Jan 2024 01:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Congress Election Committee meeting: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल की मौजूदगी में आज शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Congress Election Committee meeting: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल की मौजूदगी में आज शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है। बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयारी की जा रही है। इसी मुद्दे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन





विज्ञापन


वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृ्त्व में प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया जाएगा। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। 
विज्ञापन


नए और पुराने चेहरों पर दांव खेलगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कहा था कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नए और पुराने चेहरों पर को मौका दे सकती है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि इस पर फैसला केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीइसी लेगी। 



अलका लांबा का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा पर कल से 
दूसरी ओर नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 28 और 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका का पहला छत्तीसग प्रवास है। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर महिला कांग्रेस पदाधिकारी काफी उत्साह है। सुबह 11 बजे राजीव भवन में स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद वो दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगी। दोपहर 1 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। इसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें