फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: थाने के अंदर पुलिसकर्मी और ट्रक चालक को पीटा, कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 16 Apr 2022 05:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

कांग्रेस विधायक और उसके सहयोगियों ने थाने में ड्राइवर और ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी पिटाई की। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार को एक पुलिस थाने के अंदर एक पुलिसकर्मी और ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटरारोड थाने में तड़के करीब एक बजे हुई, जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रायगढ़ से कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे ऋतिक नायक (24) के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई.

विज्ञापन


कोटरारोड बाईपास पर ट्रक चालक मुलायम यादव और ऋतिक व उसके साथियों के बीच विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यादव मौके से भाग गया और थाने पहुंचा। ऋतिक और उसके साथियों ने उसका पीछा किया। उन्होंने कहा कि ऋतिक और उसके सहयोगियों ने थाने में यादव और ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल एल एस राठिया के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी पिटाई की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि आरक्षक और ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर आरोपी और अन्य के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि मामलों के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें