CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात की।
CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के बालाजी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स को जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन की ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में नक्सली आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
साय ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। नक्सली आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे, जहां घात लगाकर नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया।