फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: किताबों से तौले गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा-शिक्षा जीवन का आधार है और उसका आधार पुस्तकें

Sat, 12 Nov 2022 06:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सूर्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। इन बच्चों ने पैरा आर्ट, खेल, कला और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने उनका हौसला और मनोबल बढ़ाया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किताबों से तौला गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एक स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किताबों से तौला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अच्छी पुस्तकें बौद्धिक और व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ व्यक्ति में नव चेतना का संचार करती हैं। शिक्षा जीवन का आधार है और शिक्षा का आधार अच्छी पुस्तकें हैं। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छी पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


सूर्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। इन बच्चों ने पैरा आर्ट, खेल, कला और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने उनका हौसला और मनोबल बढ़ाया। हाईस्कूल परीक्षा में 8वां स्थान प्राप्त करने वाली दीपाली सूर्यवंशी ने पुरस्कार पाकर खुशी व्यक्त की। 

दीपाली ने कहा कि, पुरस्कार मिलने से हमारा मनोबल बढ़ा है।  सूर्यवंशी समाज की संतोषी सूर्यवंशी ने बीए और एमए में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि वे प्रोफेसर बनकर शिक्षा सेवा से जुड़ना चाहती है मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं और शुभाशीष देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें