फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेली त्योहार मना रही छत्तीसगढ़ सरकार, कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल

Thu, 01 Aug 2019 02:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • पहली बार राज्य सरकार मना रही हरेली त्योहार
  • सीएम बघेल ने रायपुर में आयोजिक कार्यक्रम में लिया भाग
  • हर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनाए जा रहे हरेली त्योहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई मंत्री शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने पारंपरिक खेलों में भी भाग लिया। इस त्योहार को राज्य सरकार पहली बार प्रदेश स्तर पर मना रही है। इस त्योहार को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस त्योहार को मनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी थी। इस त्यौहार के आयोजन के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी भी दी गई।

इस दौरान पारंपरिक खेल गेंडी, नारियल फेंक इत्यादि का आयोजन किया गया और किसानों ने गाय-भैंस समेत खेती में उपयोग होने वाले सभी औजारों की पूजा की। आदिवासी मान्यताओं के अनुसार इसी दिन से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरुआत होती है। 
विज्ञापन


त्यौहार वाले दिन को भूपेश सरकार पहले ही अवकाश घोषित कर चुकी है। जबकि मांग के बावजूद पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस दिन को अवकाश घोषित नहीं किया था। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से आज तक इस त्यौहार को इतने बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें