फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अनमोल बेटियों की अनोखी पहल, सम्मान के साथ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

Wed, 31 Jul 2019 05:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
बुनियाद बेटी अनमोल फाउंडेशन - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बुनियाद बेटी अनमोल फाउंडेशन की महिलाओं ने एक अनोखी पहल की है। चार बहनों ने मिलकर इस फाउंडेशन की शुरुआत की है और इन्होंने तय किया है कि चारों बहने मिलकर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करेंगी। फांउडेशन गरीब परिवारों को भी अंतिम संस्कार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

 


फाउंडेशन की अध्यक्ष निम्मी चौबे ने कहा कि हम हमेशा से जरूरतमंदों की मदद करना चाहते थे। हमें लगा कि हमारी सबसे ज्यादा जरूरत उन लोगों को है, जिनका कोई नहीं है। हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं कि सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले बुधवार को आमानाका थाना, मंदिर हसौद और मौदहापारा से सूचना मिली की 7 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करना है। डॉ. अंबेडकर अस्पताल में तीन शवों का ही पोस्टमार्टम हो पाया। तीनों शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बाकी चार शवों का अंतिम संस्कार गुरुवार को शहर के कोटा स्थित श्मशानघाट में किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें