फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: अधिकारियों-कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी; अक्तूबर से प्रभावी, नकद होगा भुगतान

Fri, 14 Oct 2022 03:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त 2022 से 28 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था। वहीं छठवें वेतनमान वालों को 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। डीए की बढ़ी हुई दर अक्तूबर माह से ही प्रभावी होगी। इसे नकद भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें