फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रायपुर में लगेगा बागेश्वरधाम सरकार का दिव्य दरबार: पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री सुनाएंगे हनुमान कथा

Tue, 23 Jan 2024 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bageshwardham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Kumar Shastri in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bageshwardham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Kumar Shastri in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल बाद फिर से आज मंगलवार से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम का आयोजन एक्स आर्मी फाउंडेशन और समाजसेवी बसंत अग्रवाल की ओर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन






कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। 
विज्ञापन




बाबा के दरबार में अर्जी लगाने दूसरे राज्यों से पहुंचे लोग
बाबा के दरबार में अर्जी लगाने छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से भी लोग रायपुर पहुंच चुके हैं। कई छत्तीसगढ़ बीती रात को ही पंडाल में बिस्तर लगाकर बाबा का इंतजार कर रहे हैं। अपनी अर्जी लगाने दरबार में डेरा डाले हुए हैं। दरबार में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, यूपी, बिहार आदि राज्यों के श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन




उन्हें उम्मीद है कि बाबा उनकी फरियाद सुनेंगे। बाबा उनकी अर्जी स्वीकार करेंगे। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने अमर उजाला से बातचीत भी की। 



समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने बताया कि 23 से 27 जनवरी तक बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा। इस कथा में सैकड़ों परिवारों की घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान और पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों की ओर से हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार कराया जाएगा। 



हनुमंत कथा को देखते हुए हिन्दू सनातन धर्मप्रेमियों की के लिए हर प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की गई है। तीन भव्य पंडाल बनाए गए हैं। कथा आयोजन समिति के प्रमुख चंदन बसंत अग्रवाल एवं दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस पांच दिवसीय कथा आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलो में जो कुछ हिन्दू भाई बहने अज्ञानतावश अपनी मूल हिन्दू सनातन धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म मे चले गए थे, उनकी घर वापसी कराया जाएगा। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें