फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मंत्री चौबे ने कहा- रबी सीजन में पर्याप्त उर्वरकों की आपूर्ति नहीं कर रही केंद्र सरकार

Sun, 20 Feb 2022 05:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

राज्य के मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 2021-22 के रबी सीजन के लिए 7.50 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से केवल 4.11 लाख मीट्रिक टन ही दिया गया। 
विज्ञापन
रविंद्र चौबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार और केंद्र सरकार के बीच पूर्व में तल्खी नजर आती रही है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब राज्य के मंत्री रवींद्र चौबे ने केंद्र के दावे को झूठा और भ्रामक बताते हुए निशाना साधा। दरअसल, मंत्री रवींद्र चौबे ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने अपने एक बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई थी, यह जानकारी झूठी और भ्रामक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए निर्धारित आपूर्ति योजना के तहत कुल 2,12.162 मीट्रिक टन उर्वरक प्रदान किया, जो कि योजना का सिर्फ 52 फीसदी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एक बयान जारी करके कहा था कि छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई है, जबकि राज्य को 3.61 मीट्रिक टन की आवश्यकता है।

मंत्री रवींद्र चौबे ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने 2021-22 के रबी सीजन के लिए 7.50 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की मांग की थी, लेकिन केवल 4.11 लाख मीट्रिक टन ही दिया गया। इसमें 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 60,000 मीट्रिक टन डीएपी, 50,000 मीट्रिक टन एनपीके, 26,000 मीट्रिक टन एमओपी और 75,000 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर, 2021 तक राज्य में शेष रासायनिक उर्वरकों की कुल मात्रा और केंद्र से नई आपूर्ति 3.69 लाख मीट्रिक टन है, जो कि केंद्र सरकार द्वारा दावा किए जा रहे 4.36 लाख मीट्रिक टन से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें