छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के शासकीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए राज्य शासन ने 111.53 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की है। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन के बाद बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत राशि प्रावधान की गई है।
बलौदाबाजार जिला के शासकीय डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 111.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।