फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: मैटेलिक फैक्ट्री में भट्ठी फटी, मजदूरों पर गिरा पिघलता हुआ लोहा 

Wed, 03 Nov 2021 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार


फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं। 
 
विज्ञापन
death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की इतनी खौफनाक मौत हुई है, जिसकी कल्पना भी कोई कर नहीं सकता। दरअसल, यहां के तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में फॉर्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बीती रात काम करते हुए भट्ठी फट गई। इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए, जिनके ऊपर भट्ठी में पिघल रहा लोहा गिर गया। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरोंकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


कई लोग घायल
बीती रात के इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में बिहार के इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार और मध्यप्रदेश के उनके हेल्पर भूपेंद्र पटेल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों ने दोनों फैक्ट्री में काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें