फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया नक्सलवाद पर प्रहार, बोलीं- संयुक्त प्रयासों से जल्द खत्म होगा खतरा 

Tue, 02 Nov 2021 07:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पांच दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर राज्यपाल ने जनता को संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल: अनुसुईया उइके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में चल रहे पांच दिवसीय राज्योत्सव के समापन के मौके पर  राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सलवाद पर गहरी चोट की। उन्होंने कहा कि राज्य से जल्द ही नक्सलवाद का सफाया होगा। हम सभी संयुक्त प्रयासों से जल्द ही इस खतरे को खत्म कर देंगे और राज्य को इससे मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करने के लिए राज्य की उन्नति जरूरी है। इसलिए हमें यह समीक्षा करनी चाहिए कि हम किन क्षेत्रों में पिछड़ गए हैं। 

विज्ञापन


कुछ हिस्से हिंसा से प्रभावित 
राज्यपाल उइके ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्से हिंसा से प्रभावित हैं। इस हिंसा को खत्म करने के लिए हम सभी संयुक्त प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। नक्सलवाद को खत्म करने के बाद छत्तीसगढ़ और तेजी से आगे बढ़ेगा। 

विवेकानंद जयंती पर होगा युवा महोत्सव 
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल 12 से 14 जनवरी के बीच तीन दिवसीय लोक कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें