फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दुर्ग में कांग्रेस पार्षद की निर्मम हत्या, पुलिस ने 11 संदिग्धों को दबोचा 

Wed, 17 Nov 2021 08:20 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के निगम पार्षद की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दुर्ग के भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सूरज बंछोर (39) की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया था।

विज्ञापन


पार्षद के शरीर पर चोट के निशान
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बंछोर सोमवार रात शहर के हथखोज तालाब के किनारे अपने 11 मित्रों के साथ गए थे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद चार मित्रों ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंछोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्षद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि पार्षद की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के साथ मौजूद उनके 11 मित्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें