छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 नक्सलियों को मार गिराया है। घंटों चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को यह कामयाबी हासिल हुई। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में डीआरजी जवानों को नक्सलियों के जंगली इलाकों में छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया। इसी बीच सुबह जवानों की नक्सलियों से आमने सामने की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पांच नक्सली मारे गए।
इसके अलावा कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। जिन्हें उनके साथी ले जाने में सफल भी हुए हैं। वहीं घटनास्थल से सुरक्षाबलों को काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।
Narayanpur DRG decimated military company No 6 of CPI Maoists killing at least 5 naxals; three 12 bore rifles & one 315 bore rifle recovered
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016