फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, साड़ी से कमरे में लटका मिला शव

Sun, 11 Dec 2022 08:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो लड़की का शव छत पर बने लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़की के भाई को भी जानकारी दे दी गई है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार देर रात 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का शव उसके ही घर में रविवार को साड़ी से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम कचंदा के सतनामी मोहल्ला नीम चौक में निवासी 17 साल की लड़की 11वीं की छात्रा थी। उसके माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। लड़की का भाई रायपुर में मजदूरी करता है और वह यहां पर अपनी दो बहनों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को सबने साथ में खाना खाया और फिर कमरे में सोने के लिए चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन रविवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बहनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को बताया। उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो लड़की का शव छत पर बने लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़की के भाई को भी जानकारी दे दी गई है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें