फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरिया में 13 साल की बच्ची से अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी

Sat, 23 Jul 2022 04:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

अधिकारी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात की है, जब लड़की अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में तीन लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग है। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मनेंद्रगढ़ कस्बे के मौहरपुरा के रहने वाले हैं। कोरिया, कोरबा से 190 किमी दूर स्थित है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात की है, जब लड़की अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर निकली थी। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को रास्ते में ले लिया, उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि लड़के ने पीड़िता को धमकी भी दी।

सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को लड़का और दो अन्य आरोपी पीड़िता को एक कार में चैनपुर इलाके के एक गोदाम में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद गुरुवार को तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें