छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव मौसम का मिजाज बदला हुआ है। न्यूनतम तपमान में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण प्रदेश में अभी थोड़ी कम ठंड है, हांलाकि नम हवा की वजह से ठंड बनी हुई है। वहीं प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके साथ ही बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में बदल छाए रहने की वजह से कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से ठंड थोड़ी कम हुई है, लेकिन कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक दो जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना है।