फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार, भीषण गर्मी के बीच बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

Sat, 20 Apr 2024 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री से पार हो चुका है। आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव संभाग में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री से पार हो चुका है। आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव संभाग में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। हालांकि इस बीच गर्मी से राहत की खबर भी सामने आई है। सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश में बारिश की संभावना है। सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 20 अप्रैल यानि आज से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक दो जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिनों भी रायपुर में गर्म हवाएं चली है। यहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में यहां तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लोग गर्म हवा चलने से परेशान हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें