फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में झमाझम बारिश के आसार, सुबह से छाए हैं बादल

Fri, 28 Jun 2024 10:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 29 जून तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 29 जून तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की बात कही है। इस दौरान तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। लगातार बारिश होने की वजह से अभी मौसम ठंडा हो गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम का पश्चिम-मध्य से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज शुक्रवार को गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही तेज हवाएं चल रही है। इससे ठंडकता बनी हुई है। 

गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.01 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर, बिलासपुर में 35.8, माना एयरपोर्ट में 35.2, अंबिकापुर में 34.2, पेंड्रा रोड में 32.5, जगदलपुर में 31.4, दुर्ग में 36.5 और राजनांदगांव में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें