फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, आगामी दो दिन साफ रहेगा मौसम

Sun, 23 Jun 2024 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश जारी है। एक चक्रवती परिसंचरण आंतरिक ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर बीच स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जगहों पर 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। कहीं हल्की मध्यम तो कई जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 

राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश की गतिविधि शुरू हुई। अब तक बारिश हो रही है। शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.5 डिग्री रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें