फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार

Thu, 30 Nov 2023 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वातावरण में नमी आने के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वातावरण में नमी आने के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ने लगी है। इन दिनों बारिश के बाद शहर के आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। इससे सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका जांजगीर रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों कई प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई, इससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह के साथ ही दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। 

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस जांजगीर में दर्ज किया गया है, जो कि प्रदेश में सबसे ठंड इलाका जांजगीर रहा है। आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें