जॉब के लिए परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसे लेकर टेंशन लेने की को कोई जरूरत नहीं है। अब वो आसानी से फॉर्म भर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार, व्यापमं की परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस साल व्यापमं की ओर से बड़ी संख्या में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
सुविधा के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रोफाइल बनाने की व्यवस्था की गई है।ससे वे अनेक परीक्षाओं के आवेदन आसानी से भर सकेंगे। इससे अभ्यर्थी को बार-बार आवेदन में जानकारी भरना नहीं पड़ेगा। अभी तक व्यापम की वेबसाइट पर 7 लाख 80 हजार 117 प्रोफाइल बन चुकी है। इनके माध्यम से अब तक 12 लाख 26 हजार 24 आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।
प्रोफाइल में गलतियों को ऑनलाइन सुधारने के लिए लगभग 20 दिन दिया गया है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल को ऑनलाइन सुधारना ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से आवेदन पत्र में गलतियां रह जाने की संभावना है। इसलिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि के बाद ऑफलाइन विधि से प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आना अनिवार्य किया गया है।
वहीं 20 दिन के बाद भी प्रोफाइल में ऑनलाइन सुधार नहीं करने के पर जुर्माने के रूप में 200 रुपए लगेगा। जिससे आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरने में सावधानी बरतें। व्यापम जल्दी ही प्रोफाइल को आधार से जोड़ने की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके बाद किसी भी आवेदक को ऑफलाइन विधि से प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदक आधार की प्रोफाइल से जोड़कर उसे स्वयं ही ऑनलाइन सुधार सकेंगे।