फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कल से शुरू,1342 अभ्यार्थी होंगे शामिल,देखें डिटेल

Wed, 07 Feb 2024 11:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग जारी है। तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग कल यानी 8 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग जारी है। तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग कल यानी 8 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट से जुड़ना होगा।   

विज्ञापन


बता दें कि चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से 10 फरवरी शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in के माध्यम से अभ्यार्थी शामिल हो सकते हैं। निर्धारित समय पर अभ्यर्थी विभाग की ओर से दिए गए लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की पूरी जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस काउंसिलिंग में कुल 1342 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अलग से भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें