फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: मंत्री रामविचार नेताम ने विपक्ष को बताया राक्षस; कांग्रेस बोली- वो पीएम मोदी के चेले हैं

Sat, 20 Apr 2024 08:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। एक दूसरे पर विवादित बयान भी दे रहे हैं। ऐसे ही एक बयान मंत्री रामविचार नेताम का सामने आया है। इस बयान पर कांग्रेस के नेत्री राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। एक दूसरे पर विवादित बयान भी दे रहे हैं। ऐसे ही एक बयान मंत्री रामविचार नेताम का सामने आया है। उन्होंने विरोधियों को राक्षस बताया। वहीं इस बयाने के बाद कांग्रेस के नेत्री राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है। साथ ही बीजेपी पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की नामांकन रैली के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने एक विवादित बयान दिया है। मंत्री नेताम ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने वालों को राक्षस बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी का विरोध करने वालों का अस्तित्व डूबने वाला है। मंत्री नेताम ने पीएम मोदी का विरोध करना मतलब श्रीराम का विरोध करना बताया है। 

कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे- मंत्री नेताम 
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का 400 पार होकर रहेगा। चाहे सामने कोई भी आ जाए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बिखर रही है। देशभर के बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा के सभा में शामिल होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा के प्रधानमंत्री मोदी को ठग कहे जाने के बाद मंत्री का यह बयान आया है।
विज्ञापन


चाल, चरित्र और चहेरा उनके में मेल नहीं खा रहा- प्रवक्ता खेडा 
कृषि मंत्री नेताम का पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि रामविचार नेताम है उनका नाम, लेकिन चाल, चरित्र और चहेरा उनके में मेल नहीं खा रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला है। उस बयान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राधिका ने कहा कि यह उनका नहीं, पीएम मोदी के चेले का गुण है।

पीएम के चेले भी ऐसे ही बोलेंगे- राधिका 
उन्होंने मंत्री नेताम पर तंज कसते हुए कहा कि नाम में राम जैसे हैं, लेकिन विचार रावण जैसा है। वो महिलाओं के लिए सूर्पणखा और लोगों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करे, लेकिन इसमें उनकी गलती नहीं है। उनके मुखिया पीएम मोदी महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।  जो प्रधानमंत्री संसद में किसी महिला सांसद को सूर्पणखा कह सकता है। उनके चेले भी यही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि राम लला की भूमि में महिला के खिलाफ ऐसा बयान उनको कितना भारी पड़ेगा ये तो छत्तीसगढ़ की जनता बताएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें