फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: सीएम साय ने कांग्रेस पर कसा तंज: कहा- लोकतंत्र का गला तो कांग्रेस ने घोंटा, हम पर लगाते हैं आरोप

Sun, 14 Apr 2024 02:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राहुल के बयान देश में सर्वाधिक पैसा चुनिंदा लोगो के पास है पर सीएम साय ने कहा कि अगर एसा है, तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस ही है। देश में सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस का ही रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के बस्तर दौरे के दौरान दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल के बयान देश में सर्वाधिक पैसा चुनिंदा लोगो के पास है पर सीएम साय ने कहा कि अगर एसा है, तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस ही है। देश में सबसे ज्यादा शासन कांग्रेस का ही रहा है।

विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर सीएम साय ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश में इमरजेंसी लगाया था और लोकतंत्र का अपमान किया था। आज वही कांग्रेसी हम पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा लोकतंत्र का गला तो कांग्रेस ने घोंटा है। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जीत रहे हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो जनसभा को संबोधित किया। वहां भाजपा के पक्ष में काफी अच्छा माहौल है। कांग्रेसियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें