फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम बोले- 90% कांग्रेस प्रत्याशियों ने मारी बाजी

Fri, 13 Jan 2023 11:37 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने नगरीय निकायों के उपचुनाव और पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष जताया है। इस भरोसे के लिए प्रदेश के मतदाओं का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मोहन मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने नगरीय निकायों के उपचुनाव और पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष जताया है। इस भरोसे के लिए प्रदेश के मतदाओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों और पंचायतों में हुए उपचुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति भरोसा जताया है। यह कांग्रेस पार्टी के जनता के अटूट स्नेह का परिणाम है, जो 2018 में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए जनकल्याणकारी काम और प्रदेश के हर वर्ग के लिए बनाई गयी योजनाओं का जमीनी स्तर पर हुए क्रियान्वयन का परिणाम है कि कांग्रेस ने 2018 के बाद नगर निगमों के सभी 14 मेयर और जिला पंचायतों के सभी अध्यक्षों का चुनाव जीता। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकांश वार्डों के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए।  2018 से लेकर 2022 तक 5 उपचुनाव भी जनता ने कांग्रेस पार्टी को जिताया।

'पार्टी की जनता के बीच गहरी पैठ'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार और कांग्रेस संगठन की सक्रियता से पार्टी जनता के बीच में अपनी गहरी पैठ बना रही है। निकायों और पंचायतों के उपचुनाव की जीत पार्टी के लोगों में जनसेवा के जज्बे को और बढ़ाती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता से किए अपने वायदे को सरकार बनाने के बाद लगातार पूरा कर रही जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदे को पूरा कर लिया है। किसान, आदिवासी, युवा सभी से किए गए वायदों कांग्रेस सरकार ने पूरा  किया है। यही कारण है कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें