Minister Tankram Verma: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे।
Minister Tankram Verma: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने घायल जवानों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से इलाज के संबंध में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने जवानों की ओर से अपनी जान का परवाह न करते हुए नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों ने घात लगाकर किए गए हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक देवेन सी, आरक्षक पवन कुमार, 150 वीं बटालियन के आरक्षक लम्बाधर सिंघा शामिल थे। इस घटना में 15 जवान घायल हो गए थे, जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर के निजी चिकित्सालय में लाया गया है।