फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की बीजेपी की शिकायत, कहा- भाजपा ने मतदाताओं को दिया प्रलोभन

Sun, 26 Nov 2023 02:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG News: प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के महतारी योजना को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं होने पर पार्टी फिर से पत्र लिखा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG News: छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद अब राजनीतिक पार्टी योजनाओं को लेकर एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के महतारी योजना को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं होने पर पार्टी फिर से पत्र लिखा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कराकर 7 नवंबर की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म भरवाया था। इस फॉर्म में महिला मतदाता का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी भरवाई गई थी। इस पंजीयन फार्म में प्रधानमंत्री की तस्वीर सहित यह कहा जा रहा था इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह और सालाना 12 हजार रूपये मिलेंगे। 

कांग्रेस का आरोप है कि यह मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने का मामला है। भाजपा का यह अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध के प्रावधानों की धारा 123 की उप धारा (अ) रिश्वत में जो दिशा निर्देश है उसके तहत मतदाताओं को रिश्वत देने की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बीते 7 नवंबर को यह शिकायत की गई थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अलग-अलग जिलों में इसकी शिकायत की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से उक्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही कर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को दंड देने की मांग की गई है।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें