फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: संभागायुक्त डॉ अलंग और कलेक्टर गौरव ने सपरिवार किया मतदान, लोगों को दिया संदेश

Tue, 07 May 2024 03:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
संभागायुक्त डॉ अलंग और कलेक्टर गौरव ने सपरिवार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान डॉ अलंग की पत्नी सुमिता अलंग ने भी वोट मतदान किया। संभागायुक्त ने मतदान के बाद सेल्फ़ीज़ोन में सपत्नीक फोटो भी ली। 

विज्ञापन

डॉ अलंग ने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील भी की है। उन्होंने मतदान केंद्र पर लोगों से बात की और केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मतदान करने आये लोगों ने छाया, पानी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था की सराहना संभागायुक्त से की।

रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बीपी पुजारी स्कूल में पहुंचे और सबसे पहले मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोल डे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में  सचिव डॉक्टर एस भारती दासन ने अपनी पत्नी मेनका के साथ के मतदान किया। सचिव अविनाश चंपावत ने भी उनकी पत्नी नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स कॉलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें