फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election 2024: रायपुर लोकसभा सीट के चुनावी मैदान में 38 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, 6 ने लिया नाम वापस

Tue, 23 Apr 2024 02:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से तीन, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 और 25 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद विधिमान्य कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी किया गया था।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रायपुर सीट पर सात मई को चुनाव होना है। रायपुर के चुनावी रण में कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। आगामी सात मई को 38 प्रत्यशियों का भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए 12 से 19 अप्रैल तक कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें से छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन


इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से तीन, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों से 16 और 25 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद विधिमान्य कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी किया गया था। सोमवार को रायपुर लोकसभा सीट से विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित छह प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिए हैं।

रायपुर लोकसभा चुनाव में 22 अप्रैल को नाम वापसी का लास्ट डेट था। इस दौरन छह लोगों ने नाम वापस लिया है। इस दौरान अब रायपुर लोकसभा सीट के चुनावी मैदान में कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नाम वापसी लेने वाले में जलेबी कुमारी महानंद, साने बाग, सेमसन जॉन, पिलाराम बंजारे, विक्रम अडवाणी, दिनेश ध्रुव का नाम शामिल है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें