फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG liquor Scam: यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को नकली होलोग्राम केस में किया गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए अनवर ढेबर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 18 जून की देर रात नकली होलोग्राम केस में ढेबर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए अनवर ढेबर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 18 जून की देर रात नकली होलोग्राम केस में ढेबर गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ढेबर के समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया, मौके पर पुलिसबल ने भीड़ पर काबू पाया। यूपी एसटीएफ आज अनवर ढेबर को रायपुर कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड लेकर ढेबर को यूपी के मेरठ कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। ढेबर मंगलवार देर शाम ही वे जेल से रिहा हुए। इस दौरान मौके पर यूपी एसटीएफ ने होलोग्राम केस में ढेबर को पकड़ लिया। इस दौरान उसके समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया। साथ ही पुलिसबल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जैसे तैसे पुलिसबल ने भीड़ को शांत किया इसके बाद ढेबर को सिविल लाइन थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें