फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: सीएम भूपेश बघेल पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- पैसा कमाओ और भूपे करो

Tue, 14 Nov 2023 03:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Elections 2023: अनुराग ठाकुर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। सीएम के महादेव ऐप बयान पर उन्होंने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसियों की धुलाई करने के लिए छत्तीसगढ़  की जनता तैयार है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार 15 नवंबर को थम जाएगा। इससे पहले ही सभी स्टार प्रचारकों ने छत्तीसगढ़ में जमकर चुनाव प्रचार किया है। केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। सीएम के महादेव ऐप बयान पर उन्होंने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसियों की धुलाई करने के लिए छत्तीसगढ़  की जनता तैयार है। 
विज्ञापन




इस दौरान अनुराग ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने की काम करो। उन्होंने सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि  महादेव ऐप घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुंह छुपा कर घूम रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा कि घोटाला करो और भू-पे करो, पैसे कमाओ और भू-पे करो। 5 साल यह तो चला रहा सट्टा लगता रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय संरक्षण देते रहा। क्योंकि भू-पे हो रहा था। उन्होंने ने कहा कि 508 करोड रुपए महादेव ऐप से भू-पे हुआ। घोटाले का पैसा हुआ। संरक्षण मिला, लेकिन अब वह नहीं होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब ना कांग्रेस की सरकार होगी और न ही सरंक्षण होगा। 

बीजेपी नेता अनुराग ने कहा कि जैसे दिल्ली की उपमुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली के सांसद जेल में है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। अब अगर वहां के शराब घोटाले वाले नहीं बचे, तो यहां कोयला घोटाला, गोटन घोटाला, पीएससी घोटाला, महादेव ऐप घोटाला और घोटाले पर घोटाला हुआ है। उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तो कहीं नहीं जान जाने वाली है। पक्की गारंटी है, जो मुंह लटका कर बैठे हैं। मुंह छुपा रहे हैं। वह कल मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की गारंटी लेनी है, तो मोदी का गारंटी लो। मोदी ने कहा है कि 3100 प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस को अटल बिहारी वाजपेई छत्तीसगढ़ का राज्य बनाया उनके जन्म दिवस पर  जो 5 साल भूपेश बघेल की सरकार नहीं दे पाई। उसे पांच हफ्तों से कम समय में 25 दिसंबर को किसानों को भुगतान  किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें